Thought Of The Day In Hindi- वैज्ञानिकों के अनुसार हम अपनी एक फीसदी कोशिकाएं रोज बदलते हैं, मतलब महीने में 30 फीसदी। सेल्स को इस तरह से देखें तो लगभग तीन महीने बाद आप बिल्कुल नए होते हैं। ये भी इत्तेफाक है कि किसी नई आदत को अपनाने या लाइफस्टाइल बदलने में तीन महीने का समय लगता है। पहले वैज्ञानिक मानते थे कि दिमाग की सेल्स नहीं बदलती। लेकिन दिमाग की सेल्स भी बदलती हैं, ये निर्भर करता है कि आप क्या काम कर रहे हैं और कितने सकारात्मक हैं।
आरामदायक जीवनशैली सेल्स की खराब होने की गति को बढ़ा देती है तो सक्रिय जीवनशैली सेल्स को तेजी से बदलती है। सायकोलाँजी बुलेटिन में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक हमारी भावनाएं सेल्स के लिए संकेतक का काम करती हैं। जहां नकारात्मकता सेल्स खराब करने का संकेत देती है, तो सकारात्मकता सेल्स की ग्रोथ अच्छी रखने का इशारा करती है। इस तरह सकारात्मक रहकर आप स्वस्थ जीवन बिता सकते हैं।
निजी धारणाएं आपको अपनी काबिलियत को मानने से रोकती हैं। आप खुद की क्षमता को सीमित मानने लगते हैं। खुद को सीमित करने वाली धारणाओं को चुनौती दें। सोचें कि आपकी काबिलियत की कोई सीमा ही नहीं है। आप जीवन में जो चाहे हासिल कर सकते हैं। इस तरह आप अपनी सोच और जिंदगी बदल सकते हैं।
30+ Thought Of The Day In Hindi
‘अपने जुनून का पीछा करते रहिए,
इससे ज्यादा खुशी किसी और चीज में नहीं है’।

2. लंबे समय तक शिकायत पालने के लिए
यह जिंदगी बहुत छोटी है।

3. सब्र एक अच्छा गुण है,
मैं इसे हर पल सीख रहा हूं और
यह बेहद कठिन सबक है।

4. अपने सपने आपको ही बचाने हैं,
इसके लिए कमर कसने को हमेशा तैयार रहिए।

5. ‘सोच के सिवा किसी चीज़ पर
हमारा नियंत्रण नहीं है’।

6. बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल ना कर पाना बुरा है,
लेकिन इससे भी खतरनाक है
छोटे लक्ष्य हासिल करके संतुष्ट हो जाना।
7. मनुष्य अपने हाथो से नहीं बल्कि
अपने मस्तिष्क से रंग भरता है।

8. पत्थर के हर टुकड़े में एक खूबसूरत प्रतिमा छिपी है,
इसकी खोज करना मूर्तिकार का काम है।
9. छोटी-छोटी चीज़े मिलकर महान बनाती हैं, लेकिन
महानता कभी छोटी नहीं हो सकती।

10. खुद पर भरोसा सर्वश्रेष्ठ और सुरक्षित रास्ता है।
11. कोई काम अपने आप नहीं चल सकता,
अगर वो आपके दिमाग की उपज है तो
अंत तक उसके साथ बने रहें।
12. अगर आपका उद्देश्य सही है तो
छोटी-छोटी गलतियों से
कभी कोई नुकसान नहीं होगा।
13. किसी उम्मीद या आस के बिना
जीवन बिताना मरने के बराबर है।
14. आप अपने जीवन को सही तरीके से जी रहे हैं, तो
आपके पास कई कहानियां होंगी सुनाने के लिए।
15. गलती करने का कारण समझना
उन्नति की राह में आगे बढ़ने जैसा है।
16. काम के बिना जीवन बेकार है, लेकिन
काम बेकार हो तो जिंदगी बेमतलब लगती है।
17. मेरे पीछे न चलिए, शायद मैं नेतृत्व न कर पाऊं,
मेरे आगे न चलिए, शायद मैं पीछा करने में विफल रहूं,
एक दोस्त बनकर मेरे साथ, कंधे से कंधा मिलाकर चलिए,
जीवन सुंदर हो जाएगा।
18. किसी अंतिम निर्णय का इंतजार मत करिए,
क्योंकि हर दिन नए निर्णय आते हैं।
19. असंभव चीजों को हासिल करने के लिए ही
हम ईश्वर की तरफ देखते हैं।
20. हमेशा लंबी दूरी तय करना, क्योंकि
यही बह जगह है जहां आपको सच्चाई मिलेगी।
21. धन्य हैं वे दिल जो झुक सकते हैं;
उन्हें कभी नहीं तोड़ा जा सकता।
22. जो व्यक्ति काम के तरीके या उसकी
थ्योरी समझे बिना प्रैविटस करने लगता है,
उसकी स्थिति ऐसे नाविक कि तरह होती है,
जिसे मालूम नहीं होता कि जाना किस दिशा में है।
23. दिन के 24 घंटे भी कुछ नया सीख रहे हैं तो
भी दिमाग को थकान नहीं होगी।
24. सिर्फ जानकारी होना जरूरी नहीं हैं,
उसे काम में लाना सीखें, इसी तरह
काम करने की इच्छाशक्ति होना काफी नहीं हैं,
काम करके दिखाएं।
25. जो बीत चुका है वो आज एक सुंदर याद है,
लेकिन आने वाला कल आज के लिए
किसी हसीन सपने से कम नहीं है।
26. प्रंसन्न रहना बहुत सरल है, लेकिन
सरल होना बहुत कठिन है।
27. सिर्फ तर्क करने वाला दिमाग
एक ऐसे चाकू की तरह है,
जिसमें सिर्फ ब्लेड है, यह इसका
प्रयोग करने वाले को घायल कर देता है।
28. हमेशा धैर्य से काम लेना चाहिए।
अगर माली एक दिन में सौ घड़े भी
सींच लेगा तो भी फल ऋतु आने पर ही लगेगा।
29. हम जैसा भोजन करते हैं वैसा ही
हमारा मन हो जाता है और
हम जैसा पानी पीते हैं वैसी ही
हमारी वाणी हो जाती है।
30. जो जितनी मेहनत करता है
उसे उसका उतना फल अवश्य मिलता है।
गोताखोर गहरे पानी में जाता है, तो
कुछ लेकर ही आता है, लेकिन
जो डूबने के डर से किनारे बैठे रहते हैं,
वो कुछ नहीं कर पाते।
31. ईश्वर एक ऐसे आत्मविश्वास और अनुशासन का नाम है
जिसे हर कोई संकल्प के साथ पा सकता है।
हम आशा करते हैं कि “आज के अनमोल सुविचार” आपको पसंद आए होंगे। जिससे आपको प्रेरणा और जिंदगी को समझने का अवसर मिलेंगा। दोस्तो कृपा कमेंट के माध्यम से जरूर बताइगा की Thought Of The Day In Hindi आपको कैसे लगे ? ताकि ऐसे ही ओर Thought हम आपके लिए प्रकाशित करते रहे।
इसे भी पढ़े
Deep Reality Of Life Quotes In Hindi