नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय – Neeraj Chopra Biography In Hindi
पूरा नाम | नीरज चोपड़ा |
उपनाम | नीरज |
प्रोफेशन | जवलिन थ्रो |
जन्म | 24 दिसंबर 1997 |
जन्मस्थान | पानीपत, हरियाणा |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
उम्र | 24 |
पिता का नाम | सतीश कुमार |
माता का नाम | सरोज देवी |
कुल सम्पति | लगभग 50 लाख रूपए |
शिक्षा | बीबीए ग्रेजुएशन |
कोच का नाम | उवे होन |
विश्व रैंकिंग | 4 |
नीरज चोपड़ा शर्मा ऊंचाई/ वजन – Neeraj Chopra Height/Weight
लम्बाई | 178 सेंटीमीटर 1.78 मीटर 5’10” (फीट/इन्च) |
वजन | 65 किलोग्राम |
आँखों का रंग | काला |
बालों का रंग | काला |
प्रारंभिक जीवन
नीरज चोपड़ा का जन्म 24 दिसंबर 1997 में पानीपत हरियाणा में हुआ था। नीरज के पिता का नाम सतीश कुमार और माता का नाम सरोज देवी है। माता-पिता के अलावा नीरज के परिवार में दो बहने भी हैं। इनके पिता पानीपत जिले के एक गांव खंडरा के किसान हैं।
एक खास बातचीत के दौरान नीरज के घर वालों ने बताया कि बचपन में नीरज काफी मोटे थे। जिस कारण आसपास के लोग उनका मजाक उड़ाया करते थे। यह मजाक नीरज से सहन नहीं होता था और वे रोते-रोते अपने घर जाते और अपने माता-पिता से उन लोगों की शिकायत करते जिन्होंने उनका मजाक उड़ाया है। नीरज का मोटापा अब घर वालों के लिए भी परेशानी का सबक बनता जा रहा था।
इसीलिए उनके चाचा ने 13 साल की उम्र में ही नीरज को स्टेडियम रनिंग करने के लिए भेज दिया। स्टेडियम में रनिंग करते वक्त उन्होंने दूसरे बच्चों को बाहर फेंकते हुए देखा। और यही वह टर्निंग प्वाइंट था जब नीरज का रुझान भाला फेंक की ओर बढ़ा। अब नीरज ने अपना सारा ध्यान इसी फील्ड में अपना करियर बनाने पर लगा दिया।

अपनी कड़ी मेहनत और परिश्रम के दम पर नीरज ने कई नेशनल और इंटरनेशनल मेडल जीते जिसमें अधिकतर गोल्ड शामिल है। आखिरकार 2021 में उन्हें टोक्यो ओलंपिक जाने का मौका मिला। टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए नीरज ने 87.58 मीटर दूर भला फेंका और प्रतियोगियों के सामने एक कड़ी चुनौती रखी। उनके इस टारगेट को कोई भी प्रतियोगी पार नहीं कर पाया और नीरज ने भारत के लिए ओलंपिक में पहला गोल्ड जीता। हालांकि ओलंपिक में गोल्ड जीतने से पहले नीरज को ज्यादा लोग नहीं जानते थे लेकिन आज उनकी लोकप्रियता और प्रसिद्धि किसी बड़े सुपरस्टार से कम नहीं है।
नीरज चोपड़ा की शिक्षा – Neeraj Chopra Education
नीरज चोपड़ा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई पानीपत हरियाणा से ही पूरी की है और बाद में उन्होंने बीबीए कॉलेज ज्वाइन किया और वहां से अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।
नीरज चोपड़ा का करियर – Neeraj Chopra Career
बताया जाता है कि जब नीरज के चाचा ने नीरज को उनका मोटापा कम करने के लिए स्टेडियम में रनिंग करने के लिए भेजा तो नीरज का रुझान भाला फेंक की और बड़ा यही वह 13 साल की उम्र थी जब नीरज ने भाला फेंकना प्रारंभ किया। धीरे-धीरे समय गुजरता गया और नीरज बेहतर पर बेहतर बनते गए। साल 2014 में उन्होंने अपने लिए एक भाला खरीदा जिसकी कीमत लगभग ₹7000 थी।
फिर नीरज ने कई नेशनल रिकॉर्ड बनाए। और फिर फाइनली उन्हें इंटरनेशनल खेलने का मौका मिला जिसके लिए उन्होंने एक लाख का भाला खरीदा था। साल 2017 में उन्होंने एशियन चैंपियनशिप खेलते हुए 50.23 मीटर दूर भाला फेंक कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। नीरज आईएएएफ डायमंड लीग इवेंट में भी पार्टिसिपेट कर चुके हैं जिसमें इन्हें सातवां स्थान प्राप्त हुआ था। अपने सातवें स्थान से निराश नीरज ने अपनी लगन और मेहनत के दम पर बाद में नए-नए कीर्तिमान बनाए।
7 अगस्त 2021 टोक्यो ओलंपिक में आज तक यह किसी भी भारतीय खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। नीरज चोपड़ा एकमात्र ऐसे भारतीय एथलीट हैं जिन्होंने ओलंपिक में ट्रैक एंड फील्ड में गोल्ड मेडल जीता है। यह दिन भारतीय इतिहास के लिए एक गौरवान दिल बन गया जिसमें भारत ने पहली बार स्वर्ण पदक जीता था। नीरज चोपड़ा पर सभी भारतीयों को गर्व है और हम आशा करते हैं कि आने वाले ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियनशिप में यह आगे भी गोल्ड मेडल लाते रहेंगे।
नीरज चोपड़ा के रिकॉर्ड – Neeraj Chopra Records
- साल 2012 में लखनऊ में आयोजित हुए खेल अंडर 16 नेशनल जूनियर चैंपियनशिप में नीरज ने अपना पहला गोल्ड जीता।
- साल 2013 नेशनल यूथ चैंपियनशिप में नीरज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
- इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में उन्होंने 81.04 मीटर थ्रो करके नया रिकॉर्ड बनाया।
- साल 2016 में विश्व जूनियर चैंपियनशिप में 86.48 मीटर के साथ नया रिकॉर्ड बनाया।
- साल 2016 में दक्षिण एशियाई खेलों में भी इन्होंने स्वर्ण पदक जीता।
- साल 2018 में कॉमनवेल्थ खेलों में भी नीरज ने 86.47 मीटर के साथ एक नया रिकॉर्ड बनाया।
- साल 2018 जकार्ता एशियन गेम में 88.06 मीटर के साथ गोल्ड मेडल जीता।
- 2021 टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए नीरज ने 87.58 मीटर दूर भला फेंक गोल्ड मेडल भारत के नाम किया।
गोल्ड जीतने के बाद नीरज के लिए इनामों की घोषणा – Prizes For Neeraj Chopra After Winning Gold
इनाम की घोषणा | इनाम का मूल्य |
हरियाणा सरकार | 6 करोड रुपए |
बीसीसीआई | एक करोड़ रुपए |
चेन्नई सुपर किंग्स | एक करोड़ रुपए |
इंडिगो | अनलिमिटेड मुफ्त यात्रा |
BYJU’S | 2 करोड़ रुपए |
स्टार्टअप | 1 करोड़ रुपए |