नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारे नए आर्टिकल Motivational Quotes In Hindi में। हमारे इस लेख का मकसद है आपको विश्व विजेता प्रेरणादायक तथ्यों से परिचित कराना क्योंकी कई प्रकार की चिंताओं से बचने के लिए आपको तीन मूल सिद्धांतों को जीवन का अंग मानकर आगे बढ़ना चाहिए। पहला तो तथ्यों का संग्रह कीजिए। तथ्यों को समझिए और सोच विचार करिए। अपने मन में दूढ निश्चय करके निर्णय करिए कि मैं चिंता को अपने पास नहीं आने दूंगा।
अरस्तु नें भी इन नियमों का प्रयोग किया था और कहा था कि जीवन को नर्क बनाने वाले हालात से लड़ना है तो पहले चिंता-निराशा को मन से भगा दो और अंदर ऐसा साहस पैदा करो कि मैं यह सब कर सकता हूं, दुनिया की कोई भी चीज मेरा रास्ता नहीं रोक सकती। संसार में आधी चिंता तो लोगों को इसलिए होती है कि वे बात की गहराई में पहुंचे बिना ही उसके बारे में फैसला कर लेते हैं। यही चिंता का सबब बन जाती है।
अगर आप चिंता से मुक्त होना चाहते हैं। तो महान फिजिशियन सर विलियम ओसलर के शब्दों को याद रखें। ‘आज को ही जीवन समझें, कल की चिंता करके आज की खुशियों को क्यों जलाते हैं। मन में प्रश्न करें कि समस्या का समाधान न मिलने पर क्या हो सकता है। यदि जरूरी हो तो मन में उस बुरे को भले में बदलने का प्रयास करें। जिसमें हमारे ये प्रेरणादायक कोट्स आपकी भरपुर सहायता करेंगेे। एक बार जरूर पढ़े –
Best 40+ Motivational Quotes In Hindi
1. इस दुनिया में ऐसा कोई नेक काम नहीं होता
जो बिना आफत के संपत्र हो जाए,
आफतें इंसान को मजबूत बनाती हैं।
2. खुद के जैसा बनिए, आपके पास इसके
अलावा और कोई चारा भी नहीं
जो व्यक्ति अपने बारे में नहीं सोचता,
वो सोचता ही नहीं है।
3. अच्छा काम, अच्छा नहीं रह जाता
अगर उसमें बेहतर की गुंजाइश बनी है,
वहीं अगर सर्वश्रेष्ठ की गुंजाइश है,
तो बेहतर काम भी मायने नहीं रखता।
4. शुरुआत करने का सबसे बढ़िया तरीका है
कि आप बात करना बंद कर दें और करना शुरू करें।
5. जब आप उत्सुक होते हैं,
तो आपको बहूत-सी दिलचस्प चीजें करने को मिलती हैं।
6. तुलना सिर्फ दुख ही नहीं देती
खुशी का रास्ता भी है!
7. प्रकृति निरुद्देश्य नहीं सहज है,
हमारा भी यही लक्ष्य होना चाहिए।
8. जीवन अनुभवों की श्रृंखला है, उनमें से हर एक हमें बड़ा
बनाता है, हालांकि कभी कभी ये महसूस नहीं होता।
9. कृपया जल्दी से जल्दी तय करें कि
आप क्या करना और क्या बनना चाहते हैं।
एक बार जब आपने लक्ष्य तय कर लिया,
तो सफलता मिलना लगभग तय है।
10. हर चीज का बोझ लेंगे तो
जीवन चिंताओं की पोटली बन जाएगा।
11. मत कहो-यह मेरा है।
आपको भी सब दूसरों ने दिया है।
इस क्षण में रहो और देखो कि
आपको कितना कम चाहिए।
12. जब आप बड़े होते जाते है, तो
बांटना भी सीखना चाहिए।
13. तर्कसंगत व्यक्ति अपनी सोच और
समझ से आगे बढ़ता है न कि
भावनाओं और अरमानों की वजह से।
14.दृष्टि भले न हो,
पर दृष्टिकोण विकसित करना बेहद जरूरी है
15. अपने सुख-दुख अनुभव करने से काफी पहले ही
हम स्वयं उन्हें चुन लेते हैं।
16. खुद से सवाल पूछते रहें कि
आप क्या बेहतर कर सकते हैं।
17. आप क्या जानते हैं,
इससे किसी को फर्क नहीं पड़ता,
फर्क इससे पड़ता है कि
आप अभी क्या कर सकते हैं या क्या कर रहे हैं।
18. उम्मीद से अवसर पैदा होते हैं,
इसी से एक गति भी बनती है।
19. मीठे बोल संक्षिप्त और बोलने में आसान हो सकते हैं,
लेकिन उनकी गूंज सचमुच अनंत होती है।
20. छोटी-छोटी बातों में विश्वास रखें
क्योंकि इनमें ही आपकी शक्ति निहित है।
यही आगे ले जाती है।
21. अतीत कितना ही सुनहरा हो,
वह तो गुजर चुका। वर्तमान पलों का पूरा लुत्फ उठाना
जिंदगी जीने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है।
22. हर काम में खुशी हासिल करना
मकसद होना चाहिए।
23. बुद्धिमान व्यक्ति आराम से फैसले लेता है,
लेकिन वह अपने निर्णयों का पालन जरूर करता है।
24. जहां हैं, वहीं से शुरू करें। जो भी है,
उसका इस्तेमाल करें। आप क्या कर सकते हैं, करें।
25. आत्मविश्वास चार कदमों से बढ़ा सकते हैं-
पहला लक्ष्य तय करना,
दूसरा उसकी ओर सफर की शुरुआत,
तीसरा सफलता की ओर बढ़ना,
चौथा- काम, काम और काम
26. यदि हम अपनी समस्या का हल निकाल सकते हैं
तो किस बात की चिंता?
और यदि समस्या का कोई हल ही नहीं है
तो चिंता करने से कोई फायदा ही नहीं है।
27. हजारों युद्ध लड़ने के बजाए खुद पर विजय प्राप्त करनी
चाहिए। फिर जीत स्वयं की होगी, जिसे कोई छीन नहीं पाएगा।
28. सबसे उच्च कोटि की सेवा ऐसे व्यक्ति की मदद है
जो आपको धन्यवाद कहने में असमर्थ हो।
29. दुनिया को अपना सर्वश्रेष्ठ दीजिए और
आपके पास सर्वश्रेष्ठ लौटकर आएगा।
30. सफल होने के सैकड़ों रास्ते हैं,
लेकिन हर व्यक्ति को अपनी सफलता का रास्ता
खुद चुनना पड़ता है।
31. कठिन समय में अपनी जड़ें मजबूत करें।
32. उस एक मिनट में जब आप क्रोध से भरे होते हैं,
आप अपनी दिमागी शांति का 60 सेकंड गंवा रहे होते हैं।
33. आपके आगे-पीछे जो भी हो,
आपके अंतर्मन या आंतरिकता के आगे
सब फीका पड़ जाता है।
34. काम से आत्मविश्वास बढ़ता है
इसी से शख्सियत निखरती है।
35. किताबें पढ़ने का लाभ तभी है,
जब उनका सार समझा जाए।
36. आपके साथ क्या हुआ, यह अनुभव नहीं है,
आपके साथ जो हुआ उसके साथ आपने क्या किया,
यही अनुभव है।
37. ब्रह्मांड का केवल एक ही कोना है
जिसे आप सुधारना सुनिश्चित कर सकते हैं
और वह है आपका मन।
38. ऊर्जा के आदान-प्रदान में आनंद छिपा है।
जो कुछ आप देते हैं, वह लौटकर आता है।
जीवन के प्रति आपके नजरिया से आनंद का स्तर तय होता है।
39. अच्छी आदतें डालना मुश्किल होता है, पर
उनके साथ जीना आसान।
दोस्तो कृपा कमेंट के माध्यम से जरूर बताइगा की Best 40+ Motivational Quotes In Hindi आपको कैसा लगे ?
इसे भी पड़े
जिंदगी पर 40+ सर्वश्रेष्ठ सुविचार