Mahatma Gandhi Quotes In Hindi – महात्मा गांधी जिन्हें हम प्यार से बापू कहते हैं। जो आजादी की लड़ाई में सबसे प्रमुख व्यक्तियों में से एक है। उन्होंने सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश पर 200 वर्ष की गुलामी के बाद आजादी दिलवाई। वे केवल एक सच्चे राजनेता ही नहीं थे बल्कि एक निष्काम पुरुष भी थे। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपके साथ महात्मा गांधी के अनमोल विचारों को साझा करेंगे। लेकिन उससे पहले महात्मा गांधी द्वारा बोली गई इन प्रेरणादायक पंक्तियों को जरूर पढ़ें –
अपते जीवन का मोल खुद समझें – एक बच्चे ने पिता से पूछा कि मेरे जीवन का क्या मोल है। पिता ने उसे एक पत्थर देकर कहा, इसे बाजार में बेचो। लेकिन जब कोई दाम पूछे तो कुछ कहना मत, बस दो उंगलियां दिखा देना।’ बच्चा पत्थर लेकर बाजार पहुंचा। एक औरत आई और बोली, ‘यह कितने का? बच्चे ने दो उंगलियां दिखा दीं। औरत बोली, 200 रुपए? दे दो।’ बच्चा हैरान था, एक पत्थर की इतनी कीमत।
पिता ने उसे एक और पत्थर दिया और कहा, ‘इसे लेकर म्यूजियम में खडे हो जाओ।’ वहां एक आदमी ने पत्थर की कीमत पूछी तो बच्चे ने दो उंगलियां दिखाई। आदमी बोला, 20 हजार रुपए? दे दो।’ आखिर में पिता ने बच्चे को एक और पत्थर देकर कीमती पत्थरों की दुकान पर जाने को कहा।
बच्चा जब दुकान पर गया तो दुकानदार पत्थर देख उछल पड़ा और बोला, ‘ऐसे पत्थर की कब से तलाश थी। कितने का है?’ बच्चे ने फिर दो उंगलियां दिखाई। दुकानदार बोला, ‘दो लाख रुपए? दे दो।’ तब पिता ने बच्चे को समझाया, ‘अपने जीवन का मोल आप खुद तय करते हैं कि आपको 200 रुपए वाला पत्थर बनना है, या दो लाख का।
प्रेरणादायक पंक्तियां – इच्छा-शक्ति से क्या कर सकते हैं? मैं यही कहंगा कि व्यक्ति की स्थिति के यह दो पक्ष, हमारी प्रवृत्ति और हमारी इच्छा-शक्ति, किसी कैंची के दो भागों की तरह हैं। एक हिस्सा इच्छा-शक्ति से कार्य करने की आजादी है और दूसरा प्रेरणा और प्रवृत्ति। जब दोनों हिस्से मिलकर चलते हैं तब कैंची अपना काम करती है। आप कैंची के सिर्फ एक भाग से कपड़ा नहीं काट सकते।
इसी तरह, किसी कार्यवाही के लिए प्रेरणा और प्रवृत्ति और इच्छा-शक्ति से करने की आजादी दोनों ही जरूरी हैं। अपनी किस्मत के निर्माता आप खुद ही हैं। हरेक विचार, भावना, इच्छा और कर्म एक शक्ति पैदा करता है। अच्छा और बुर दोनों ही हमें प्रभावित करते हैं, और तब तक हम पर हावी रहते हैं जब तक कि हम उनके बीच संतुलन नहीं पैदा कर देते। अपनी परिस्थितियों, आंतरिक प्रेरणाओं, प्रवृत्तियों और अपने भाग्य पर, सकारात्मक या नकारात्मक, कैसी प्रतिक्रिया की जाए यह आपके ही हाथ में है।
यह हमेशा आपके वश में होता है । आखिरकार आप खुद अपनी किस्मत के निर्माता हैं। प्रत्येक विचार, भाव, इच्छा और कर्म एक शक्ति पैदा करता है। सृजनशील व्यक्ति कुछ न कुछ कर गुजरने की इच्छा शक्ति से प्रेरित रहता है। आप जो भी करते हैं, वह सब आपके हुनर-ताकत में जुड़कर उसका हिस्सा बन जाता है जिससे भविष्य में बेहतर परिणाम हासिल करने में मदद मिल सकती है।
Mahatma Gandhi Quotes In Hindi
1. व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित एक प्राणी है, वह जो सोचता है वही बन जाता है।
2. आंख के बदले में आँख पूरे विश्व को अँधा बना देगी।
3. थोड़ा सा अभ्यास बहुत सारे उपदेश से बेहतर है।
4. ऐसे जियो जैसे कि तुस कल मरने वाले हो, ऐसे सीखो की तुम हमेशा के लिए जीने वाले हो।
5. अच्छी पुस्तके साथ रहने पर हमें मित्रो की कमी नहीं खटकती।
6. सत्य को अंहिसा के द्वारा ही प्राप्त किया जा सकता है।
7. विश्वास करना एक गुण है, अविश्वास दुर्बलता की जननी है।
8. हंसी मन की गाठे बड़ी आसानी से खोल देती है।
9. चरित्र निर्माण ही ज्ञान का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए।
10. जिन्हें पुस्तके पढ़ने का शोक है वह सब जगह सुखी रह सकता है।
11. जहाँ मेढ़को की तरह टराने वाला वक्ता हो वहाँ चुप रहना ही सबसे अच्छ है।
12. खुशी तब मिलेगी जब आप जो सोचते हैं, जो कहते हैं और जो करते हैं, सांमन्जश्य में हो।
13. हांलाकि आप जब सच बोलते है तब आप अल्पमत में हो सकते है। पर सोच तो सच है।
14. जो समय बचाते हैं, वे धन बचाते हैं और बचाया हुआ धन, कमाएं हुए धन के बराबर है।
15. व्यक्ति की पहचान उसके कपड़ो से नहीं अपितु उसके चरित्र से आंकी जाती है।
16. जो लोग अपनी प्रशंसा के भूखे होते हैं, वे साबित करते हैं कि उनमें योग्यता नहीं है।
17. कायरता से कहीं ज्यादा अच्छ है लड़ते – लड़ते मर जाना।
18. प्रेम की शक्ति दण्ड की शक्ति से हजार गुनी प्रभावशाली और स्थायी होती है।
19. जिज्ञासा के बिना ज्ञान नहीं होता, दुख के बिना सुख नहीं होता।
20. जब भी आपका सामना किसी विरोधी से हो, उसे प्रेम से जीतें।
21. जो काम अपने से हो सके, वह काम दूसरो मत करवाएं।
22. मै हिंदी के जरिये प्रातीय भाषाओं को दबाना नहीं चाहता बल्कि उनके साथ हिंदी को मिला देना चाहता हूं।
23. भूल करने में पाप तो है ही, परन्तु उसे छुपाने में उससे भी बड़ा पाप है।
24. विश्वास को हमेशा तर्क से तौलना चाहिए, जब विश्वास अँधा हो जाता है तो मर जाता।
25. जो भी चाहे अपनी अंतरात्मा की आवाज सुन सकता है वह सबके भीतर है।
26. मैं मरने के लिए तैयार हूं पर ऐसी कोई वजह नहीं जिसके लिए मैं मारने को तैयार हो जाऊं।
27. स्वयं को जानने का सर्वश्रेस्ट तरीका है सवयं को दुसरो की सेवा में डूबे देना।
28. मन एक मंदिर होता है, मैं किसी को भी गंदे पाँव के साथ मेरे मन से नहीं गुजरने दूंगा।
29. एक विनम्र तरीके से आप दुनिया को हिला सकते हैं।
30. एक राष्ट्र की संस्कृति उसमे रहने वाले लोगों के दिलों में और आत्मा में रहती हैं।
हम आशा करते हैं कि महात्मा गांधी के 30+ सुप्रसिद्ध सुविचार आपको पसंद आए होंगें। दोस्तो कृपा कमेंट के माध्यम से जरूर बताइगा की कोट्स आपको कैसे लगे ?
इसे भी पढ़े
डॉ. भीमराव अंबेडकर के 30+ अनमोल सुविचार
अल्बर्ट आइंस्टाइन के 30+ अनमोल सुविचार
इलोन मस्क के 30+ प्रेरणादायक सुविचार