Life Quotes In Hindi – वाकई, अनुशासनं से रहना जिंदगी में लक्ष्य तय करने और उस तक पहुंचने के बीच किसी पुल की तरह काम करता है। डॉ. अब्दुल कलाम के अनुसार चार पक्के तरीके हैं जिनसे आपको सफलता पाने में मदद मिल सकती है – पहला, बीस वर्ष की उम्र तक अपने जीवन का लक्ष्य तय कर लेना। दूसरा, अहम किताबों, गुरुजनों और महान हस्तियों से ज्ञान हासिल करने का जुनून होना। तीसरा, कड़ी मेहनत और अनुशासित जीवनशैली का पालन करते हुए अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना और चौथा, अपने चुने हुए रास्ते पर पक्के इरादे के साथ बिना ठहरे चलते रहना।
हम मार्टिन लूथर किंग जूनियर के जीवन से बहुत प्रभावित हुए है। उन्होंने अपने सपने को सच में बदलने के लिए कड़ी मेहनत की और व्यक्तिगत स्तर पर कुर्बानियां भी दीं। हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण यह है कि हम निराशाओं और शंकाओं को किसी भी कीमत पर खुद पर हावी न होने दें। इन निराशाओं और शंकाओं से बचने के लिए ही हम आपके लिए लाए हैं कुछ चुनिंदा महान हस्तियों द्वारा लिखित कोट्स जो आपको प्रेरणा के साथ जीने का जज्बा और जिंदगी के मायने दिखाएंगे। एक बार इन्हें जरूर पढ़ें –
Best 30+ Life Quotes In Hindi
1. मन एक कच्ची मिट्टी की तरह है,
जिसे आप अपनी इच्छाशक्ति से
कोई भी आकार दे सकते हैं।
2. आर्थिक रूप से मजबूत बनने के लिए
साधनों के अलावा सकारात्मक सोच और
उम्मीद होना जरूरी है।
3. यदि परेशानी का पूरा परिवार है, तो
उम्मीद का भी अपना एक खानदान है।
4. हमारे इरादे उम्मीद से लबरेज होने चाहिए,
यह बुरा दौर भी गुजर जाएगा..।
5. अगर आप दुनिया को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो
आपके पास कुछ ऐसा होना भी जरूरी है,
जिसपर आपको गुस्सा आए।
6. जब आप अच्छी चीजें होते हुए देखते हैं, तो
आप उस ऊर्जा को और ज्यादा प्रगति
हासिल करने में इस्तेमाल करें।
7. हमारे विचार एक बीज हैं और
हमारे कर्म उनके वृक्ष अगर बीज ही बुरा होगा
तो उसका वृक्ष भी उतना ही बुरा होगा।
8. अगर आप अपने काम को सबसे बेहतर
बनाना चाहते हैं तो आपको अपने विचारों को
उतना ही बेहतर बनाने की जरूरत होगी।
9. अपनी मानसिक सेहत को बेहतर बनाए रखे तो
सकारात्मक सोच और बेहतर नतीजे दे सकती है।
10. आप किसी भी क्षेत्र में,
जितना काम करते जाएंगे,
उतना आत्मविश्वास आता जाएगा,
निरंतर काम आपको निखारता है और
आपकी शख्सियत को भी।
11. अगर आपका भोजन पेट में ही रहे तो
स्वास्थ्य खराब होना तय है, ठीक वैसे ही
पैसा आपकी जेब में रहा, तो
जीवन भी निर्थक रह जाएगा।
12. जीवन में कई बार ऐसे लोगों से हमें,
सपोर्ट मिल जाता है जिनसे हमने कभी
उम्मीद नहीं की होती, यही सपोर्ट गेम चेंजर होता है।
13. एक चीज का ख्याल रखें कि
जब आप कुछ क्रिया करेंगे
तभी उसकी प्रतिक्रिया होगी।
15. लोगों की शानदर क्षमताएं,
परिस्थितियों की मोहताज नहीं होती।
16. जहां दुख होगा, वहीं आसपास कहीं
कोई उद्देश्य भी होगा, जरूरत
दुख भूलकर उद्देश्य खोजने की है।
17. गुलाब के पौधे को बड़ा करने के लिए
देखभाल करनी होती है, जबकि खरपतवार
बिना किसी मेहनत के बड़ी हो जाती है।
इसी तरह नकारात्मक सोच के लिए
मेहनत नहीं करनी पड़ती, वहीं
सकारात्मकता के लिए हर दिन कोशिश करनी पड़ती है।
18. स्वीकार करना दुर्भाग्य के किसी
परिणाम पर विजय पाने का पहला कदम है।
19. भटकावों से भरी इस दुनिया में
लिखने, पढ़ने, सोचने, ध्यान लगाने,
प्रार्थना करने के लिए वक्त निकालमा जरूरी है।
20. सफलता के लिए सबसे ज्यादा जरूरी
होता है अनुभव।
21. जीवन में अनुभव भले ही न आए,
किसी अनुभवी को जरूर लाया जा सकता है।
22. पीड़ा तब होती है जब अस्थिरता की स्थिति में भी
ठहराव की आदत या लत हो जाती है।
23. योग-ध्यान के अलावा खुश रहने का
दूसरा सबसे अच्छा तरीका है
अपनी सोच के पैटर्न को बदलना।
24. आगे बढ़ने के साथ सीखने की
जबरदस्त इच्छा होनी चाहिए, तभी
जाकर आप कहीं पहुंच सकते हैं।
25. ‘घूमते-भटकते रहें यहां कोई राह नहीं है,
राह या रास्ता आपके चलने से ही बनता है।’
26. किसी उद्देश्य के साथ किया आपका प्रदर्शन
दरअसल आपकी विरासत बन जाती है।
27. प्रभाव पैदा करना चाहते हैं तो
बड़ा सोचें और अपनी जिंदगी लंबी अवधि के
मूल्यों के लिए समर्पित करें ना कि शॉर्ट टर्म के लिए।
28. जब आप दुनिया घूमना शुरू कर देते हैं, तो
आपके हीरो बदलने लगते हैं क्योंकि
आपकी उन्नति शुरू हो जाती है।
29. ये जिंदगी सौभाग्य से मिलती है
इसे यूं ही व्यर्थ कर देना गलत होगा।
आपको अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करनी होगी।
30. अगर आप खुद के प्रति ईमानदार हैं, तो
दूसरों से ईमानदार रहने के लिए
ज्यादा प्रयास नहीं करने पड़ते।
31. असफलता, सफल नहीं होने में नहीं है,
ये आपका सर्वश्रेष्ठ देने की कमी, प्रयासों की कमी में है।
32. दूसरों की खुशिया देखकर अपनी तुलना न करें,
करीब जाकर ही उनके संघर्षों का पता चलता है।
हम आशा करते हैं कि “जिंदगी के 30+ सुविचार” आपको पसंद आए होंगे। जिससे आपको प्रेरणा और जिंदगी को समझने का अवसर मिलेंगा। दोस्तो कृपा कमेंट के माध्यम से जरूर बताइगा की Life Quotes In Hindi आपको कैसे लगे ? ताकि ऐसे ही ओर Quotes हम आपके लिए प्रकाशित करते रहे।
इसे भी पढ़े