दोस्तों आज हम बात करेंगे जितेश शर्मा की जो कि एक क्रिकेट खिलाड़ी है। जितेश दाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज और विकेटकीपर है। जितेश शर्मा का जन्म 22 अक्टूबर 1993 को अमरावती, महाराष्ट्र में हुआ। एक हिंदू परिवार में जन्मे जितेश 2022 में 28 वर्ष के हो चुके हैं।
जितेश शर्मा की जीवनी – Jitesh Sharma Biography In Hindi
पूरा नाम | जितेश मोहन शर्मा |
उपनाम | जितेश |
जन्म | 22 अक्टूबर 1993 |
जन्म स्थान | अमरावती, महाराष्ट्र |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
धर्म | हिंदू |
प्रोफेशन | क्रिकेटर |
मुख्य भूमिका | विकेटकीपर – बल्लेबाज |
बैटिंग स्टाइल | दाएं हाथ के बल्लेबाज |
आईपीएल टीम | पंजाब किंग्स |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
गर्लफ्रेंड | सिंगल |
नेटवर्थ | एक करोड़ |
जितेश शर्मा ऊंचाई/ वजन – Jitesh Sharma Height/Weight
ऊंचाई | 5 फीट 11 इंच ,180 सेंटीमीटर |
वजन | 65 किलोग्राम |
बालों का रंग | काला |
आंखों का रंग | काला |
जितेश शर्मा करियर – Jitesh Sharma Career
जितेश शर्मा ने क्रिकेट में अपना डेब्यू साल 2013 – 2014 में विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते हुए 27 फरवरी 2014 लिस्ट-ए में किया। रणजी ट्रॉफी में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रथम श्रेणी में खेलते हुए 1 अक्टूबर 2015 में की। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर साल 2018-2019 में उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते हुए विदर्भ के लिए सात मैचों में 298 रनों के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर बने।
2022 में सैय्यद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलते हुए उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया श्रृंखला के 8 मैचों में उन्होंने 53.50 की औसत से 214 रन बनाए। इसमें उनका स्ट्राइक रेट 235.16 का रहा। आईपीएल में आने से पहले इन्होंने अपने T20 करियर में 54 मैचों में कुल 1329 रन बनाए। जिसमें 8 अर्धशतक और एक शतक शामिल है, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 141.83 का रहा और औसत 28.27 की रही।
31 मार्च 2014 को उन्होंने उत्तर प्रदेश के खिलाफ T20 में अपने करियर का डेब्यू किया। जितेश शर्मा को 2017 आईपीएल टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस ने कुल 10 लाख रूपय में खरीदा था और उनके हालिया प्रदर्शन को देखते हुए पंजाब किंग्स ने इन्हें 2022 आईपीएल टूर्नामेंट में 20 लाख रूपय में खरीदा है। इन्होंने अपने आईपीएल का डेब्यू 3 अप्रैल 2020 को चेन्नई सुपर किंग के खिलाफ किया था और इस मैच में 17 गेंदों पर 26 रनों की शानदार पारी खेली और इस शानदार पारी में उन्होंने 3 छक्के भी जड़े।
जितेश शर्मा डेब्यू – Jitesh Sharma Debut
क्रिकेट प्रारूप | डेब्यू |
फर्स्ट क्लास डेब्यू | 1 अक्टूबर 2015 बनाम राजस्थान |
लिस्ट ए डेब्यू | 27 फरवरी 2014 बनाम उड़ीसा |
T20 डेब्यू | 31 मार्च 2014 बनाम उत्तर प्रदेश |
आईपीएल | 3 अप्रैल 2020 बनाम चेन्नई सुपर किंग |
जितेश शर्मा गर्लफ्रेंड – Jitesh Sharma Girlfriend
हालांकि जितेश शर्मा अभी इस सवाल से बचते आ रहे हैं तो माना जा रहा है कि उनकी फिलहाल कोई गर्लफ्रेंड या अफेयर नहीं है। जितेश खुद को सिंगल बताते हैं। उनका पूरा फोकस केवल और केवल अपने क्रिकेट करियर पर ही है। आगे चलकर यदि जितेश किसी को डेट करते हैं तो हम इस आर्टिकल को अपडेट कर आपको अवश्य बताएंगे।
जितेश शर्मा सोशल मीडिया – Jitesh Sharma Social Media
सोशल मीडिया | आईडी | फॉलोअर्स |
इंस्टाग्राम | @jiteshsharma_ | 18.1k |
जितेश शर्मा नेटवर्थ – Jitesh Sharma Net Worth
जितेश शर्मा की टोटल इनकम केवल और केवल क्रिकेट के माध्यम से होती है जो कि एक करोड़ जोकि एक करोंड़ रुपए अनुमानित है।
जितेश शर्मा के बारे में कुछ रोचक तथ्य – Jitesh Sharma Facts
- जितेश शर्मा एक विकेट कीपर बल्लेबाज है।
- उन्होंने अपने पहले आईपीएल मैच में चेन्नई सुपर किंग के खिलाफ 17 गेंदों पर 26 रनों की शानदार पारी खेली।
- ईपील 2022 में पंजाब ने उन्हें 20 लाख रुपए में खरीदा।
- वह T20 मैचों में आठ अर्धशतक और एक शतक जड़ चुके हैं।