Good Thoughts In Hindi – विचारों के आवेग में निर्णय सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। जीवन में सकारात्मक नजरिया रखने वाले व्यक्ति के अधिकांश निर्णय सही और सबके हित में होते हैं। अध्यनों में सामने आया है कि ऐसे व्यक्ति का न सिर्फ निजी जीवन खुशहाल होता है, बल्कि पेशवर जिंदगी में भी वह व्यक्ति ज्यादा सफल होता है। जब हम सकारात्मक निर्णय लेते हैं तो एक नियंत्रण बनाए रखते हैं, भले ही वह फैसला बेहतर हो या बुरा, लेकिन हम हालातों पर काबू रखते हैं।
नकारात्मक निर्णय अतीत के आधार पर किए जाते हैं और एक आशंका रहती है कि इतिहास फिर से खुद को दोहराएगा। निर्णय डर पर आधारित होते हैं, वहीं सकारात्मक फैसले उम्मीद पर आधारित होते हैं। ऐसे ही कुछ चुनिंदा सकारात्मक सुविचार हम आपके लिए लेकर आए हैं जो आपको जीवन में खुशहाल, पेशेवर और एक सफल व्यक्ति बनाएंगे। एक बार इन सुप्रसिद्ध सुविचारों को अवश्य पढ़ें –
Good Thoughts In Hindi
1. बिना किसी दबाव के जो बात
दिमाग में पहुंचती है, वही टिकाऊ होती है।
2. जिंदगी में जब कोई चमत्कार न दिखे,
तो खुद किसी के लिए चमत्कार बनें।
3. अपने लक्ष्य से जब आप अपनी भावनाओं को
जोड़ते हैं तो अपने दिमाग के घोड़ों को
दौड़ने पर मजबूर करते हैं।
4. परीक्षा कैसी होगी, हम ये नहीं सोचेंगे
हमारा ध्यान सिर्फ और सिर्फ अपनी तैयारी पर होगा।
5. इंतजार से जीवन नहीं बदलता,
इंतजाम से बदलता है।
6. चरित्र हमें जन्म से ही प्राप्त नहीं होता,
ये समय के साथ सीखा हुआ व्यवहार है।
7. जीवन में आगे बढ़ने के लिए खुद को
लगातार चुनौती देते रहने की जरूरत है।
8. अच्छी आदतों वाला इंसान
अच्छे चरित्र वाला माना जाता है।
9. सफल लोग अपने साथ होने वाली
हर चीज का श्रेय व दोष खुद को ही देते हैं।
10. आप उसी हद तक खुद के बारे में
अच्छा महसूस करते हैं, जब तक
जीवन अपने नियंत्रण में महसूस करते हैं।
11. ऊर्जा के आदान-प्रदान में आनंद छिपा है,
जो कुछ आप देते हैं, वह लौटकर आता है।
12. जीवन वो नहीं है, जो हमारे साथ होता है,
जीवन यह है कि जो होता है उसके प्रति
हमारा नजरिया, हमारे शब्द और व्यवहार कैसे हैं।
13. एक चीज याद रखें कि एक महान परिवर्तन
लाने के लिए कुछ बहुत बड़ा नहीं करना पड़ता
लेकिन छोटे-छोटे परिवर्तन रोज करने हैं।
14. परिस्थिया कैस होगी नहीं पता, लोग कैसे होंगे नहीं पता,
उनका व्यवहार कैसा होगा नहीं पता, तो
ये बदलाव का असर कम होने की बहुत आशंका है
हमारी सुरक्षा इसी में है कि हम अपना
एक फीसदी ऊपर बढ़ाकर रखें।
15. अगर आपके पास अनेक लक्ष्य हैं तो उन्हें
क्रमवार लिख लीजिए और अपने
इरादों पर फोकस कीजिए।
16. जब आप अतिरिक्त प्रयास करते हैं, तो
न सिर्फ आपके घरवाले बल्कि आपके
सहकर्मी भी आपका साथ देने लगते हैं।
17. जब आपको लगे कि करिअर मे अच्छी तरह
सेटल हो चुके हैं, चीजें बड़िया जा रही हैं,
तब साहसी कदम उठाने की,
खुद को बदलने की जरूरत होती है।
18. केवल तथ्यों को ही देखें,
अंदाजा लगाकर जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें।
19. अपनी जीवन यात्रा के हर पल का आनंद लेना चाहिए
भले ही उसका फल आपको पता हो या न हो।
20. आपके आनंद का आधारभूत स्तर इससे
तय होता है कि जीवन के प्रति आपका नजरिया क्या।
21. अपने मन की स्थिति में रोज छोटा परिवर्तन करें,
जब हम ये करेंगे तो हमें ये नहीं सोचना पड़ेगा कि
2022 कैसा होगा, 2023 कैसा होगा।
22. किसी की पहचान इस बात से नहीं होती कि
वह क्या बोलता है, बल्कि
इस बात से होती है कि वह क्या करता है।
23. अगर आपकी पहचान की जड़े
आपके अतीत और वर्तमान में हैं, तो
संभव है कि आप एक फिक्स माईइंडसेट के साथ जीवन जीते हो।
24. किसी वृक्ष को काटने के लिए आप
मुझे छह घंटे दीजिए और मैं पहले चार घंटे
कुल्हाड़ी की धार तेज करने में लगाऊंगा।
25. साधारण दिखने वाले लोग ही दुनिया के
सबसे अच्छे लोग होते हैं, यही वजह है कि
भगवान ऐसे बहुत से लोगों का निर्माण करते हैं।
26. अगर शांति चाहते हैं तो लोकप्रियता से बचिए।
27. आनंद का स्रोत है- मदद पाने वाले के
चेहरे पर उस मदद के पीछे छिपी
भावना के एहसास की अभिव्यक्ति है।
28. सावधानी हमारी समझ होना चाहिए,
न कि मजबूरी।
29. पाप मानसिक होता है, अपराध शारीरिक है,
पाप जब प्रकट होता है तो अपराध बनता है।
30. अगर सबने अपने मन का ध्यान रख लिया तो
परिस्थितियों का सामना करना आसान हो जाएगा।
31. हमारा वर्तमान का कर्म हमारे वर्तमान और
भविष्य के भाग्य का निर्माण करता है।
32. बड़ी चीजें सिर्फ उन्नति करने के लिए मत करते रहिए
बल्कि एक उद्देश्य के साथ जीवन में आगे बढ़िए।
33. अगर आपके जीवन में उद्देश्य की कमी है, तब
सफलता हासिल करके भी अंत में कुछ मायने नहीं रखता।
हम आशा करते हैं कि “जिंदगी के 30+ विश्व विजेता सुविचार” आपको पसंद आए होंगे। जिससे आपको प्रेरणा और जिंदगी को समझने का अवसर मिलेंगा। दोस्तो कृपा कमेंट के माध्यम से जरूर बताइगा की Good Thoughts In Hindi आपको कैसे लगे ? ताकि ऐसे ही ओर Good Thoughts हम आपके लिए प्रकाशित करते रहे।
इसे भी पढ़े