Deep Reality Of Life Quotes In Hindi – एक सकारात्मक मन हमारा सबसे बड़ा परम मित्र साबित हो सकता है। इसी तरह एक नकारात्मक मन हमारा सबसे भयंकर शत्रु हो सकता है। विचार ही हैं, जो हमें खुशी प्रदान करते हैं। इसी तरह विचार ही हैं, जो हमें निराशा के समंदर में फेंक सकते हैं। जब हम अपने घर को साफ रखना पसंद करते हैं, तो क्यों नहीं हम अपने मन को भी उतना ही साफ और चमकदार बनाए रखें।
हर कोई खुश रहना चाहता है, लेकिन चाहने और होने में फर्क है। हम कष्ट और दुख से डरते हैं, लेकिन जाने-अनजाने उसी ओर खिंचे चले जाते हैं। हमारी इच्छाएं भी अनंत हैं, पर इस दुनिया और चीजों पर नियंत्रण बहुत मामूली सा है। सवाल है कि जब हम जिंदगी का अच्छा खासा वक्त बाहरी कारकों के लिए खर्च कर देते हैं। स्कूल, फिर कॉलेज, नौकरी, शादी, परिवार… लेकिन आंतरिक परिस्थितियों को बेहतर करने का जरा-सा भी प्रयास नहीं करते। अपने अंदर झांकने की ये कला हम सबको सीखनी चाहिए।
दलाई लामा कहते हैं कि अगर कोई व्यक्ति खुश नहीं है तो नई चमाचमाती हुई इमारत के 100वें माले पर वह खिड़की से कूदने का ही विचार कर सकता है, उसे वहां की खबसूरती नहीं दिखेगी। जब जिंदगी में उथल-पुथल चल रही होती है, हम कामचलाऊ या तात्कालिक उपाय खोजते रहते हैं। यही आदत जिंदगी बन जाती है। धन, आनंद, पद, प्रतिष्ठा, ताकत की सबको चाहत होती है। लेकिन इन्हें पाने की प्रक्रिया में हम अपना मूल लक्ष्य भूल जाते हैं और इन साधनों का पीछा करते हुए अपना वक्त बिताते हैं।
खुशी के कई फॉर्मूला बताते हैं कि हमारा स्वभाव धूप-छाया की तरह है और अपनी अच्छाइयों के साथ-साथ कमियों को भी स्वीकार करना चाहिए। अपनी क्षमताओं और सीमाओं से चल रहा हमारा झगड़ा अगर हम रोक दें, तो अपने विरोधाभासों को खत्म कर सकते हैं। इसके लिए आप धैर्य और सहनशीलता का अभ्यास करें। जिसे समझने के लिए हम लाए हैं आपके लिए कुछ चुनिंदा जीवन की गहरी वास्तविकता समझाने वाले कोट्स। एक बार इन्हें जरूर पढ़े –
Deep Reality Of Life Quotes In Hindi
1. असफलता को सफलता में बदलो,
निराशा और असफलता, सफलता के रास्ते में
आने वाले दो निश्चित पद चिन्ह हैं।
2. पहले कठिन काम पूरे कीजिए,
आसान काम खुद-ब -खुद पूरे हो जाएंगे।
3. कोई भी मूर्ख आलोचना,
निंदा और शिकायत कर सकता है,
और ज्यादातर मूर्ख यही करते हैं।
4. उत्साहित होने का नाटक कीजिए और
आप उत्साहित हो जाएंगे।
5. आप जो करने से डरते हैं
उसे जरूर करिए और करते रहिए…
अपने डर पर विजय पाने का
यही सबसे पक्का और असरदार तरीका है।
6. आप यह नहीं कर सकते कि
आज हार मान लें, और कल फिर शुरू कर दें।
7. अमीरी और गरीबी का असंतुलन
सभी देशों के लिए घातक सिद्ध होता है।
8. गलतियां निकालना आसान है,
सुधारना मुश्किल।
9. सुनने की कला अपना लें,
इस तरह बुरा बोलने वालों से भी
आप फायदा ही हासिल करेंगे।
10. गलतियां न करना मनुष्य के बस में नहीं,
जो समझदार हैं वो गलतियों से सीखकर
अपना भविष्य संवारते हैं।
11. दिमाग कोई बर्तन नहीं कि
इसे पूरा भर लिया जाए,
इसे प्रज्वलित किया जाना चाहिए।
12. ऐसा दोस्त हरगिज नहीं चाहिए, जो
मेरे बदलने पर बदल जाए,
मैं हां करूं तो वह भी हां में सिर हिलाए।
ये काम तो मेरी पर्छाई बेहतर करती है।
13. लंगड़े व्यक्ति के साथ वक्त बिताते हैं तो
आप भी लंगड़ाना सीख जाते हैं।
14. खुद को न तो दोष देना चाहिए,
न ही तारीफ करनी चाहिए।
15. काम की समाप्ति यदि संतोषजनक हो,
तो परिश्रम की थकान याद नहीं रहती।
16. मन को विचलित करने वाली कितनी ही
परिस्थितियां क्यों न हों पर धैर्यवान पुरुष
कभी विचलित नहीं होते।
17. वृक्ष के समान बनो, जो
कड़ी गर्मी झेलने के बाद भी
सबको छाया देता है।
18. जल आग की गर्मी से गर्म हो जाता है, पर
वास्तव में उसका स्वभाव ठंडा ही होता है।
19. असली खुशी का अनुभव करने के लिए
चीजों को समझना शुरू कीजिए।
20. एक अच्छी तरह बिताया गया दिन
सुखद नींद लेकर आता है।
21. एक अच्छा और समझदार व्यक्ति
सिर्फ ज्ञान की ख्वाहिश रखता हैं।
22. कला कभी ख़त्म नहीं होती,
उसे त्याग दिया जाता है।
23. अपने सुख-दुःख अनुभव करने से
काफी पहले ही हम स्वयं उन्हें चुन लेते हैं।
24. जो सही है,
वो लोगों के दिल के करीब होता है, लेकिन
जो दयालु है वो ईश्वर के दिल के करीब होता है।
25. दो काम करने से लोग
सबसे ज्यादा घबराते है,
नया कदम बढ़ाना और नया शब्द बोलना।
26. एक लक्ष्य हासिल करना,
दूसरे लक्ष्य की ओर बढ़ने की तरह ही है।
हम आशा करते हैं कि “Best 20+ Deep Reality Of Life Quotes In Hindi” आपको पसंद आए होंगे। जिससे आपको प्रेरणा और जिंदगी को समझने का अवसर मिलेंगा। दोस्तो कृपा कमेंट के माध्यम से जरूर बताइगा की Deep Reality Of Life Quotes In Hindi आपको कैसे लगे ? ताकि ऐसे ही ओर Quotes हम आपके लिए प्रकाशित करते रहे।
इसे भी पढ़े