Bill Gates Quotes In Hindi – आज हर व्यक्ति अपनी जिंदगी में एक अमीर इंसान बनना चाहता है, कुछ ऐसा करना चाहता है, जिससे उसका नाम दुनिया में प्रसिद्ध हो जाए। लेकिन बहुत से लोगों की यह सिर्फ एक इच्छा ही रह जाती है। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अपने काम को बड़ा करते जाते हैं। उसमें उन्नति करते करते जाते हैं और एक समय ऐसा आता है जब उनका वह काम उन्हें दुनिया में सबसे अमीर इंसान बना देता है। सफलता उनके माथे की लकीरों में झलक ने लगती है।
एक ऐसी ही अवधारणा आज हमारे समक्ष है, जिसने यह सब सच करके दिखाया है, दुनिया में शायद ही कोई ऐसा इंसान होगा जो बिल गेट्स को ना जानता हो। जो चार बार दुनिया में सबसे अमीर इंसान रह चुके हैं। इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़िए क्योंकि इसके माध्यम से हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं बिल गेट्स के वे विचार जिसकी वजह से वह एक आम इंसान से एक खास इंसान बने।
बिल गेट्स द्वारा बोली गई कुछ प्रेरणादायक पंक्तियां – सकारात्मकता सिर्फ ऊपरी खुशी या पॉजिटिव एटीट्यूड नहीं है। सकारात्मक विचार असल में आपकी जिंदगी में खुशी पैदा करते हैं। इसका मलब ये भी नहीं कि जिंदगी की मुश्किलों को नजरअंदाज किया जाए। सकारात्मक सोच का अर्थ सिर्फ इतना है कि तकलीफों से आप कैसे जल्दी निपटते हैं। ये एक दिन का काम नहीं है। सकारात्मकता को दिनचर्या में शामिल कर इसकी आदत डालनी पड़ती है।
मेयो क्लीनिक ने सकारात्मकता पर व्यापक शोध किया है और बताया है कि इसे कैसे आदत बनाया जाए। अगर चीजों को लेकर आपका नजरिया नकारात्मक है, तो इसमें रातो-रात बदलाव की उम्मीद न करें। सकारात्मकता की शुरुआत खुद से बातचीत से करें। शोध में सामने आया है कि खुद से बात करने वाले लोगों की आदतों में जल्दी बदलाव होता है। इसे आदत में शुमार करके आप न सिर्फ खुद की निंदा कम करेंगे, बल्कि दुनिया को भी कोसना कम कर देंगे।
किस-किस क्षेत्र में आपको बदलाव की जरूरत है, कहां नकारात्मकता हावी हो रही है। उस पर ध्यान लगाएं। शोध में देखा गया कि हर चीज् को नकारात्मक मानकर उससे नहीं निपटा जा सकता। एक-एक चीज पर फोकस करके उससे निप्टे। मसलन रिश्ते में खटास है, तो पहले उसे ठीक करने की कोशिश करें। बाद में दूसरी चीज़ों पर ध्यान लगाएं। अपने आपको परखने के लिए दिन में थोड़ा ब्रेक लें।
अपना अवलोकन करें कि विचारों की दिशा किस ओर जा रही है। उसका सिरा पकड़ने की कोशिश करें। इस तरह खुद पर निगरानी से विचारों को ब्रेक मिलता है और उसकी दिशा नियंत्रित की जा सकती है। नकारात्मकता के बोझ से दबा हुआ महसूस न करें। खुद को खुला छोड़े। हंसने, मुस्कुराने में कोई संकोच न करें। छोटी-छोटी चीज़ों में भी खुशी की तलाश करें।
ऐसे लोगों की संगति में रहें, जो खुद सकारात्मक हैं। जिन पर आप समय आने पर निर्भर हो सकें। नकारात्मक व्यक्ति जहां आपका स्ट्रेस बढ़ा देते हैं, तो खुशमिजाज लोग तनाव दूर कर देते हैं। अपने आप से सकारात्मक बातचीत करने की आदत डालें। एक नियम बनाएं, खुद से ऐसी कोई चीज न कहें, जो आप दूसरों से नहीं कहेंगे। अपने प्रति नरमी बरतें। इस बात की पुष्टि कई शोध में हो चुकी है कि अपने प्रति निष्ठुर लोगों पर नकारात्मकता हावी होती है। इसलिए खुद से नरमी बरतें।
Bill Gates Quotes In Hindi
1.अगर तुम्हें लगता है कि तुम्हारा शिक्षक बहुत कठोर है
तो उस वक्त तक इंतेज़ार करो जब तक
तुम्हें तुम्हारा बॉस नहीं मिल जाता।
2. खुद की तुलना किसी और के साथ मत कीजिए
अगर आप ऐसा करते हैं तो आप स्वयं का अपमान करते है।
3. यदि आप गरीब परिवार में जन्मे हैं तो
यह आपकी गलती नहीं है, लेकिन
आप गरीब ही मर जाते हैं तो यह आपकी गलती है।
4. चाहे आपमें कितनी भी योग्यता क्यों न हो,
केवल एकाग्रचित होकर ही आप महान कार्य कर सकतें हैं।
5. मेरा विश्वास है यदि आप लोगों को समस्याएं दिखाओगे
और उनका हल बताओगे तो लोग
उसको अपनाने के लिए ज़रूर आकर्षित होंगे।
6. तकनीक बस एक साधन है
बच्चों को एकसाथ काम करने और
प्रेरित करने के लिए शिक्षक सबसे महत्वपूर्ण है।
7. टीवी वास्तविकता से परे है,
वास्तविक जीवन मे लोगों को नौकरी पर
जाना पड़ता है, बजाए कैफे मे बैठने के।
8. आपने चाहे कितने ही लक्ष्य पूरे क्यों न कर लिये हों
आपकी निगाहें हमेशा अगले लक्ष्य पर टिकी होनी चाहिए।
9. लक्ष्य के बारे में सबसे ज़रूरी चीज़ है कि
वह होना चाहिए।
10. जीवन केवल दिन काटने के लिए नहीं है,
बल्कि कुछ महान कार्य करने के लिए है।
11. जीवन निर्वाह के लिए कमाने में
इतना व्यस्त न हो जाएँ कि जीवन जीना भूल जाएँ।
12. आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत हमेशा
आपकी सफलता अर्जित करेगी।
13. अमीर द्वारा गरीबों की मदद करने का
जो सामान्य विचार है मुझे लगता है वह महत्वपूर्ण है।
14. जहाँ दुसरों को समझना मुश्किल हो जाए
वहाँ खुद को समझ लेना बेहतर होता है।
15. आपके जीवन मे सबसे असंतुष्ट ग्राहक
आपके सीखने का सबसे बड़ा स्त्रोत है।
16. आज मैं भले ही बहुत अमीर बन चुका हूं
लेकिन मैं आज भी किताबें पढ़ा करता हूं।
17. कठिन काम करने के लिए मैं हमेशा
एक आलसी आदमी को चुनता हूँ
क्योंकि एक आलसी आदमी उसे करने का
एक आसान तरीका ढूंढ निकालेगा।
18. अक्सर हमें अपने अंतरज्ञान पर ही
भरोसा करना पड़ता है।
19. अगर मैं पहले से ही कोई अंतिम लक्ष्य
बनाकर चलता तो क्या आपको नहीं लगता है,
कि मैं उसे सालों पहले पूरा कर चुका होता।
20. अगर आपको कुछ बड़ा पाना है या
बड़ा बनना है तो बड़ा जोखिम लेना सीखो।
21. लोग हमेशा बदलाव से डरते हैं,
जब बिजली का अविष्कार हुआ लोग तब भी डरे थे।
22. आपका जीवन उचित नहीं है,
इसे उचित बनाने के लिये आपको
अपने जीवन को ठीक से इस्तेमाल करना होगा।
23. निसंदेह मेरे बच्चों के पास कंप्यूटर होगा लेकिन
पहली चीज़ जो वो प्राप्त करेंगे वो किताबें होंगी।
24. सफलता का जश्न हमेशा मनाओ लेकिन
अपने अच्छे वक्त में
अपने बुरे वक्त को मत भूलो।
25. सफलता मिलने पर खुशियाँ मनाना अच्छी बात है
लेकिन अपनी असफलताओं से सीखना और भी महत्वपूर्ण है।
26. जब आप किसी चीज़ से संतुष्ट न हों तब
आपको उसको सीखने की ओर बढ़ना चाहिए।
27. कंप्यूटर के कीड़ों के साथ अच्छा व्यवहार करिए,
सम्भावना है आपको इन्ही में से
किसी एक के लिए काम करना पड़े।
28. हम सभी को ऐसे लोगों की ज़रुरत होती है
जो हमें फीडबैक दें हम इसी तरह इंप्रूव होते हैं।
29. सबसे गजब के दानी वे लोग होते हैं,
जो वास्तव में एक सार्थक बलिदान दे रहे हों।
30. चाहे मैं ऑफिस में होऊ, घर पे, या सड़क पर,
मेरे पास हमेशा किताबों का एक ढेर होता है
जिसे मैं पढना चाहता हूं।
31. मैंने कभी भी पढ़ाई में टॉप नहीं किया
लेकिन टॉप करने वाले लोग
आज मेरी कंपनी में जॉब करते हैं।
32. जीवन कितना भी छोटा क्यों न हो
समय की बर्बादी से वह और भी छोटा हो जाता है।
हम आशा करते हैं कि बिल गेट्स के अनमोल सुविचार आपको पसंद आए होंगें। दोस्तो कृपा कमेंट के माध्यम से जरूर बताइगा की कोट्स आपको कैसे लगे ?
इसे भी पढ़े
Albert Einstein Quotes In Hindi
APJ Abdul Kalam Quotes In Hindi
Sandeep Maheshwari Quotes In Hindi